Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

तीन दिन से गेहूं क्रय केंद्र नहीं बोरे, गेहूं खरीद प्रभावित

  • खराब मौसम में गेहूं की खरीद न होने से किसान परेशान

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कस्बे गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्र पर अव्यवस्था का आलम है क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध नहीं है। खरीदे गए गेहूं का उठान भी नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार द्वारा गेहूं खरीद के लिए कस्बा ऊन में क्रय केंद्र खोला गया है। गेहूं क्रय केंद्र पर दो दिनों से बोरे नहीं हैं। जिस कारण गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान मुकेश कुमार निवासी ढिंढाली, रोहतास निवासी गांव चौंदाहेडी, ओम सिंह निवासी गांव खेड़ा भाऊ ने बताया कि शनिवार को गेंहू लेकर आए थे लेकिन बोरे न होने के कारण अभी तक गेहूं की तौल नहीं हो पाई है।

केंद्र प्रभारी दीपक कुमार द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था लेकिन सोमवार को भी बोरे नहीं आए। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लाइन में खड़े है तथा बोरे आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्र पर अभी तक 3812 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है लेकिन खरीदे गए गेहूं का उठान अभी तक नहीं हो पाया है।

मौसम खराब होने के कारण केंद्र पर काम कर रहे मजदूरों ने खुले में रखे गेहूं पर तिरपाल ढक रखा है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बोरे शीघ्र ही केंद्र पर पहुंचने वाले हैं बोरे आते ही तौल शुरू कर दिया जाएगा। गेहूं उठान के बारे में भी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। केंद्र पर अभी तक 3812 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है तथा 5 मई तक खरीदे गेहूं का भुगतान भी किसानों को मिल गया है।

2597 किसानों से हुई 87734 कुंतल गेहूं खरीद: निहारिका

जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी जसजीत कौर के कुशल निर्देशन में जनपद में अब तक 2597 किसानों से 87734.00 कुंतल गेहूं की खरीद की गयी है। जिसमें से 2175 किसानों को 1500.91 लाख रुपये का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा चुका है।

सभी किसानों का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटों में किया जा रहा है। इसके अलावा खाद्य विपणन अधिकारी ने यह भी कहा कि गेंहू क्रय केन्द्रों पर किसानों की सुख, सुविधा हेतु बैठने के लिए तख्त, दरी, पीने का पानी, छाया आदि की समुचित व्यवस्था भी की गयी है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सभी क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। तथा केन्द्रो पर हाथ धोने हेतु साबुन, सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से की गयी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि गेहूं खरीद सत्र 01 अप्रैल 2021 से शुरू हो गया है, जो 15 जून 2021 चलेगा, इस सत्र में गेंहू खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 प्रति कुन्टल निर्धारित किया गया है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img